Apni Digital Duniya

रक्षाबंधन कब मनाएं ??

2022-08-10 11:13:15

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो कि 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा या फिर 12 अगस्त। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 अगस्त को भद्रा काल की साया होने के कारण कुछ लोग रक्षा बंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाएंगे।

रक्षाबंधन पर भद्रा काल का समय 

रक्षा बंधन भद्रा अन्त समय - रात  08 बजकर 51 मिनट पर

रक्षा बंधन भद्रा पूँछ -शाम  05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट पर

रक्षा बंधन भद्रा मुख - शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर 08 बजे तक

राखी बांधने की विधि

·         धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

·         सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं।

·         घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें।